RK TV News
खबरें
Breaking Newsज्योतिष

भोजपुर:जेठवार भट्ट में कलश यात्रा से आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई ।6 मई को तरारी प्रखंड के जेठवार भट्ट ग्राम में माँ बरेजी मंदिर के भव्य मंदिर के भूमि पूजन के सुअवसर पर राधा सर्वेश्वर पीठ गोवर्धन मथुरा वृंदावन के पीठाधिश्वर परम पूज्य श्रीमद जगद्गुरु निम्बकाचार्य पीठाधिश्वर स्वंभुराम द्वारा आचार्य श्री राधा मोहन शरण देवचार्य के सानिध्य में कलश यात्रा के साथ आज श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हुआ।कलश यात्रा पचमा गाँव के बुढ़वा महादेव मंदिर तालाब से प्रारम्भ होकर यज्ञ स्थल पर पंहुचा। कलश यात्रा में लगभग ग्यारह सौ कलश के साथ आसपास गांव के लगभग दस हजार श्रद्धालू शामिल हुए। जगह जगह श्रद्धांलूओं के लिए शीतल जल, शरबत आदि की व्यस्था ग्रामीणों द्वारा किया गया था।
यज्ञ के मुख्य जजमान कौशलेंद्र दास एवं शोभा राय बने है।माँ बरेजी ट्रस्ट जेठवार भट्ट के सचिव विजय राय व कोषाध्यक्ष धीरज कु राय ने बताया कि माँ बरेजी मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।भीषण गर्मी भी श्रद्धालूओं का उत्साह कम नहीं हुआ।ट्रस्ट व यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश कु राय ने बताया कि यज्ञ में दो सौ पचास कार्यकर्ता श्रद्धालूओं की सेवा में लगें हुए है।कुमार विनय ने बताया कि 7 मई से श्रीमद भागवत कथा होगी। ग्रामीण सतन सिंह ने कहा कि इस इलाके में इतना हुजूम पहले कभी नहीं देखा।यज्ञ आयोजन समिति के संरक्षक श्री सुरेन्द्र यादव, हृदया नन्द यादव, श्री भगवान सिंह, श्री सुरेश राय आदि का मार्गदर्शन मिल रहा है ।कलश यात्रा के सफल संचालन में रमेश राय, राकेश राय, शशिभूषण राय, संतोष राय, पप्पू शर्मा, वतन राय, राहुल राय, विशाल राय, गोलू राय, मनीष राय, डाकबम राय, प्रिंस राय, अभिषेक राय, ऋषि राय, रिंटू राय, विकाश राय, शिवम राय, विकाश राय, हर्षित राय, संजीत राय, अभिषेक राय, नीरज राय, पवन यादव, मुरारी यादव, यश यादव, संटू मालाकार, पलटू विश्वकर्मा आदि सैकड़ो युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त जानकारी पंकज भट्ट रंगकर्मी द्वारा दी गई।

Related posts

हनुमामगढ़:जिले में होम वोटिंग शुरू, पहले दिन 673 मतदाताओं ने किया मतदान।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:सिक्किम के राज्यपाल ने मां आरण्य देवी मंदिर में पत्नी संग की पूजा-अर्चना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बने योजना, सभी मुसहरटोली का हो सर्वे और लगे हेल्थ कैम्प: सुदामा प्रसाद

rktvnews

वित्त वर्ष 2024 में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 99.17%

rktvnews

Leave a Comment