RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: सुदामा प्रसाद के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान,नामांकन के दिन शामिल होने को ले किया आग्रह।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 06 मई।इंडिया गठबंधन समर्थित आरा लोकसभा से भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के 10 मई को नामांकन जुलूस और रमना मैदान स्टेडियम में आयोजित नामांकन सभा में शामिल होने के लिए आज जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान द्वारा डीटी रोड चित्र टोली रोड महादेवा रोड बघवा गली मगहिया टोली बिस्किट गली राम नगीना पांडे गली पूनम स्पोर्ट गली महादेव रोड गुरु नानक मार्केट दशमेश मार्केट जेडी मार्केट भाटिया मार्केट गुरु गोविंद सिंह मार्केट टाउन स्कूल के इलाकों में घर-घर दुकान दुकान जाकर लोगों से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ, जन विरोधी संसद के खिलाफ रोजगार और विकास के लिए संविधान लोकतंत्र बचाने के लिए व्यवसाय आयोग का गठन करने के लिए नामांकन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया इस दौरान लोगों से अपील की गई की हजारों हजार की संख्या में इन इलाकों से भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को झंडा पर तीन तारा पर बटन दबाकर जीताने के लिए 10 मई को 11:00 बजे दिन में रमना मैदान स्टेडियम में पहुंचे। जनसंपर्क में शामिल प्रमुख लोगों में भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी (अधिवक्ता ),लल्लू कुमार पार्षद प्रतिनिधि ,बंटी गुप्ता ,रवि सोनार, राजद नेता मोहम्मद ईशान राज ,गांगुली यादव बैजू राम ,अकेला चंद्रवंशी , मोहम्मद सलीम ,सनी राम ,गोरख यादव ,ददन यादव, बिट्टू राम सहित इंडिया गठबंधन के दर्जनों नेता शामिल थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात।

rktvnews

प्रधानमंत्री को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर मां काली का राष्ट्रीय स्थापना दिवस सह प्रतिमा अनावरण संपन्न, कलाकारों ने बांधा समां।

rktvnews

चुनौती है बढ़ता तापमान, बदलता वायुमंडलीय पैटर्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी।

rktvnews

पटना:एक जीवित शब्द-कोश और साहित्य के पर्याय थे श्रीरंजन सूरिदेव : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment