RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:पयहारी जी कालेज में पक्षी मित्र अभियान के तहत पक्षियों हेतु दाना पानी की हुई व्यवस्था।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।5 मई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा द्वारा पयहारी महाराज जी कॉलेज इकाई के द्वारा पक्षी मित्र अभियान के तहत चिड़ियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की गई। यह विशेष व्यवस्था मौसम में काफी बदलाव तेज धूप और गर्म हवा के को देखते हुए पक्षियों को बचाने के लिए किया गया।इसकी जानकारी देते हुए महाविद्यालय अध्यक्ष विक्रांत ओझा ने बताया कि पक्षी रमणीय प्राणी हैं जो हमारे जीवन में आनंद लाते हैं। वे विभिन्न आकार, साइज़ और रंगों में आते हैं। कुछ लोकप्रिय पक्षियों में गौरैया, कबूतर, तोते और मोर शामिल हैं। पक्षियों का आना जाना मनोहरी वातावरण प्रस्तुत करता है।पर्यावरण की दृष्टि से भी इनका खास महत्व है। इसलिए विद्यार्थी परिषद पशु मित्र अभियान के तहत कार्यों में इसकी व्यवस्था करने लगे हैं।
वही महाविद्यालय उपाध्यक्ष रौशन सिंह ने बताया कि आज परिषद बेजुबान पक्षियों के जीवन को इस भीषण गर्मी में सुगम बनाने के लिए यह कार्यक्रम पूरे भारत में चला रही हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित आकाश कुमार,धर्मेंद्र कुमार,निशा सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

46 गाड़ियों में लगाए गए सामान्य श्रेणी के 92 कोच; 22 दूसरी गाड़ियों के भी विस्तार की योजना।

rktvnews

पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी! 31 अगस्त तक जारी रहेगी बस किराये में शत-प्रतिशत छूट।

rktvnews

चतरा:इटखोरी में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा आगमन।

rktvnews

जयपुर:बच्चों को दृष्टिगत रखकर हो योजनाओं का क्रियान्वयन:शासन सचिव

rktvnews

भोजपुर:तुलसीदास की रचना कालजयी :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

Leave a Comment