RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गोपालगंज: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों के डिस्पैच सेंटर एवं वाहन पड़ाव स्थल हेतु किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/गोपालगंज( बिहार)01 मई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, गोपालगंज मो॰ मकसूद आलम द्वारा 104-हथुआ 103 भोरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का डिस्पैच सेंटर एवं वाहन पड़ाव स्थल को लेकर डा0 राजेन्द्र प्रसाद, उच्चतर विद्याालय, हथुआ एवं भोला सिंह हाई स्कूल भोरे, गोपालगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा डा0 राजेन्द्र प्रसाद, उच्चतर विद्यालय, हथुआ एवं भोला सिंह हाई स्कूल भोरे, गोपालगंज को हथुआ एवं भोरे विधानसभा का डिस्पैच सेंटर और वाहन पड़ाव स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने डिस्पैच सेंटर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कर्मियों का मिलान स्थल, कमरे, ज्वाइंट ब्रीफिंग स्थल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का आयोग के निदेशानुसार भौतिक निरीक्षण किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को तैयारियों के निम्मित आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र पाल, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ, जिला सूचना एवं जन-संपर्क पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकार मंकेश्वर कुमार एवं प्रखण्ड विकस पदाधिकारी, हथुआ तथा अंचल अधिकारी हथुआ एवं भोरे आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

समाज और देश की मजबूती के लिए महिलाओं के सशक्त होने की है जरूरत: राकेश रॉय

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को राखी बांधकर राजभवन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 6 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

18 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment