RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने प्रतापपुर प्रखण्ड के बूथ संख्या-243 एवं 244 पहुंच मतदाओं को किया जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)30 अप्रैल।चतरा लोकसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो इस उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधि कराई जा रही है। जिसमें विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी, स्लोगन, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगित समेत अन्य कार्यक्रम कराएं जा रहे है। वहीं 2019 के निर्वाचन के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर संध्या चौपाल, रात्रि चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला योजना पदाधिकारी शिषिर पंडीत द्वारा चतरा जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लावालौंग प्रखण्ड के टिकदा एवं मलगू बूथ संख्या-01 उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिमी रामपुर में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मत के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्होने बूथ जागरूकता गु्रप के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत कम होने के कारण की जानकारी ली।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकिल अहमद एवं सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर शशिकांत कुमार अपने टीम के साथ दिनांक-28.04.2024 रविवार को प्रतापपुर प्रखण्ड के चंद्रीगोविन्दुपर पंचायत के चट्टीअनंतपुर उत्तरी बूथ संख्या-243 एवं 244 पहुंच बूथ जागरूकता टीम के साथ बैठक कर एवं डोर टू डोर जाकर पूर्व के चुनाव में हुए कम मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। साथ ही मतदाता शपथ दिलाया गया। बूथ जागरूकता टीम के महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली बनाया गया एवं एक स्वर में अबकी बार 80 प्रतिशत पार का नारा लगाया गया। जिले से गए टीम ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा आपका एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है, मतदान केन्द्र पर वोट देने जरूर जाएं।

Related posts

भोजपुर:वीर कुँवर सिंह स्मारक समिति ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

सावन के प्रथम सोमवारी पर बुढ़वा महादेव में प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ लगी!हजारों लोगों ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी।

rktvnews

बिहार: कैमूर:सुशील सिंह कुशवाहा होंगे रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा।

rktvnews

कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न।

rktvnews

मुंबई:केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment