RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उज्जैन:ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)30 अप्रैल ।लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में एफएलसी ओके ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न किया गया। जिसमें 91 कंट्रोल यूनिट, 89 बैलेट यूनिट और 91 वीवीपीएटी मशीन सातों विधानसभाओं को आवंटित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कवचे, नोडल ईवीएम प्रबंधन बी आर उईके, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी धर्मेंद्र जैन उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को लोकसभा संसदीय क्षेत्र उज्जैन की 7 विधानसभा उज्जैन उत्तर ,उज्जैन दक्षिण ,बड़नगर, घटिया,महिदपुर, नागदा खाचरोद और तराना के कुल 1824 मतदान केंद्रों के लिए 2186 बीयू, सीयू तथा 2368 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया था। जिसमें मशीन विधानसभाओं को आवंटित की गई थी। ईवीएम मशीनों का सेकेंड रेंडामाइजेशन 1 मई को प्रशासनिक संकुल भवन में दोपहर 12:00 बजे किया जायेगा। जिसमें मतदान केंद्रो को ईवीएम मशीनों का आवंटन किया जाएगा।

Related posts

सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में कृत्रिम बाढ़ (आर्टिफिशियल फ्लड)से निपटने के उपायों का जायजा लिया।

rktvnews

गढ़वा:ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव को ले अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया, संतोष गुप्ता ने बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन लिया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के आगमन पर लोजपा रामविलास कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और नव संकल्प महासभा कार्यक्रम में लाखों सदस्य होंगे सम्मिलित:मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट

rktvnews

राजस्थान:बिड़ला ऑडिटोरियम में रोजगार उत्सव, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान।

rktvnews

Leave a Comment