RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर डीएम ने स्वास्थ कारणों का हवाला दे चुनावी कार्यों से दूर रहने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के दिए आदेश!06 और 07 मई को होगी जांच।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)29 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर मतदान कार्य हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान दल के रूप में की गयी है। जिसके लिए सभी संबंधित को प्रथम नियुक्ति पत्र निर्गत करते हुए तामिला कराया जा चुका है। नियुक्ति पत्र तामिला होने के पश्चात प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर निर्वाचन कार्य से विमुक्त करने हेतु आवेदन दिया जा रहा है।
इसी परिपेक्ष्य में अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा आदेश जारी किया गया कि निर्वाचन कर्तव्य से विमुक्त करने से पूर्व ऐसे अभ्यावेदनों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से कराया जाएगा।
दिनांक 06 मई 2024 एवं दिनांक 07 मई 2024 (सोमवार एवं मंगलवार) को पूर्वाहन 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर में कैम्प आयोजित कर संबंधित कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच चिकित्सक दल के द्वारा कराई जाएगी। सिविल सर्जन, बक्सर को निर्देशित किया गया कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर चिकित्सक दल का गठन करते हुए दिनांक 06 मई 2024 एवं दिनांक 07 मई 2024 (सोमवार एवं मंगलवार) को पूर्वाहन 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर में कैम्प आयोजित करना सुनिश्चित करें।
अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि संबंधित कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच के उपरांत प्रतिदिन संध्या में प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई VB-GRAMG, पीएम आवास ग्रामीण एवं PM JANMAN आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

छपरा:शारदा क्लासेज के शुभोमोय डे ने जेईई मेन – 2 में लाया 99.82 परसेंटाइल।

rktvnews

रक्षा मंत्री 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:लोकोत्सव के रूप में मनाई जायेगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

गढ़वा:गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment