RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:कुष्ठ से बचाव हेतु दिया गया प्रशिक्षण,इससे बचने के लिए रिफांपिसिन की एक गोली अवश्य खाए:डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अप्रैल। 26अप्रैल को सदर अस्पताल आरा कैंपस, के जीएनएम बिल्डिंग सभागार में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसीएमओ सह जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर के एन सिन्हा ने किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में दिनांक 29 तथा 30 अप्रैल को लेप्रोसी, कुष्ठ ,सुनबहरी से बचने के लिए आम जनता के बीच कुष्ठ की दवा रिफामपीसीन का वितरण कर खिलाया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से कुष्ठ रोग पदाधिकारी डॉ दयानंद ने इस रोग के बारे में जानकारी दी एवं इस अभियान के बारे में उपस्थित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। डॉ के एन सिन्हा ने बताया कि कुष्ठ रोग पर आम जनता का ध्यान नहीं रहता है इससे बचने की दवा साल में एक ही बार खाना है और जो मरीज के करीबी संबंधी है ,उन्हें हर माह एक गोली खाना पड़ेगा 3 से 6 माह। शुरुआती दौर में ही कुष्ठ रोग को पहचान कर उसका इलाज करने से रोग जनित विकलांगता से बचा जा सकता है। इस प्रशिक्षण में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दो-दो कर्मी भाग लिए, एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और दूसरा नामित नान मेडिकल अस्सिटेंट । विदित हो कि हमारे जिले में नॉन मेडिकल अस्सिटेंट के सारे पोस्ट खाली हैं, अतः कुष्ठ कुछ रोग के कार्य में काफी दिक्कत होती है ।और अन्य विभाग के कर्मियों को सहयोग के लिए इस कार्यक्रम में लिया जाता है ।डॉक्टर सिन्हा ने आम जनता से अनुरोध किया है कि सभी लोग जागरूकता के तहत दिनांक 29 और 30 अप्रैल को लेप्रोसी से बचने के लिए रिफांपिसिन की एक गोली अवश्य खाएं ।जो साल में एक ही बार खाना पड़ेगा ताकि आप साल भर लेप्रोसी से सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में लेप्रोसिव विभाग के राजेश जी, विनय जी ,संजीव जी , सुवेश जी तथा कुमारी प्रियंका सहित कई कर्मी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किये।

Related posts

पटना:हिन्दी के लिए अस्थि गलाने वाले साहित्य-ऋषि थे आचार्य शिवपूजन सहाय : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं ने सुनाई “जीविका” से जुड़ने पर आई बदलाव की कहानी।

rktvnews

भोजपुर:भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग को लेकर आरा में दिया गया धरना।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन मैनाटांड़ अवस्थित पुस्तकालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जून 25

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment