RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में दिया गया राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को चुनावी प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अप्रैल।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय प्रतिनिधियों का लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगिआओ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण कराया गया।
_प्रशिक्षण का विषय_
1. *नाम निर्देशन*:
नामांकन की प्रक्रिया, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी करना, नामांकन पत्र दायर करने हेतु प्रस्तावको की संख्या, नामांकन पत्रों का क्रमांक, नामांकन पत्रों की प्रारंभिक जांच, नाम निर्देशन के दौरान यदि अपूर्ण नाम निर्देशन पत्र की प्राप्ति होती है उसे स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई, ऑनलाइन नामांकन, अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन अभिकर्ताओं की नियुक्ति, विधि व्यवस्था संधारण, संविक्षा, आपत्ती एवं संक्षिप्त जांच, अभ्यर्थी का वापस लेना, प्रतीक चिन्ह का आवंटन।
2. *आदर्श आचार संहिता*:
राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों उनके कार्यकर्ताओं समर्थकों के उत्तम व्यवहार और आचरण के न्यूनतम मानक, सार्वजनिक सभा के आयोजन एवं जुलूस निकालने से संबंधित बिंदु, मतदान केदो पर आचरण, सरकारी वाहन एवं आवास का उपयोग, आदि। क्या करें क्या ना करें, वैसे कार्य जो निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकते हैं, आयोग द्वारा कुछ आपातकालीन कार्यों के निष्पादन हेतु निर्देश, एवं अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
3. *निर्वाचन व्यय एवं अनुश्रवण*:
निर्वाचन वी के प्रकार, अनुश्रवण की प्रक्रिया, निरोधात्मक कार्रवाई, फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम, एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर, मानक संचालन प्रक्रिया, पोस्टर बैनर का मुद्रण, वाहनों की जांच, व्यय लेखा पंजी का संधारण एवं अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी नाम निर्देशन कोषांग, नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता कोषांग, नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय एवं लेखा अनुश्रवण कोषांग, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, एवं कोषांग के कर्मी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।

Related posts

पटना:समृद्ध काव्य-कल्पनाएँ कविता का ऋंगार करती हैं, यही कवि की शक्ति भी : डॉ सुलभ

rktvnews

भोजपुर: आरा के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ो की लूट,पुलिसिया कार्रवाई में दो को लगी गोली।

rktvnews

राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

rktvnews

सारण: स्टडी और टूल किट का वितरण समारोह l

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर मंच की बुनियाद रखवाने में भूमिका निभाई थी पूर्व सांसद ने ,श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा।

rktvnews

Leave a Comment