RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन का बड़हरा विधानसभा स्तरीय कन्वेंशन आयोजित।

लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है यह चुनाव : सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 18 अप्रैल। आज इंडिया गठबंधन की बड़हरा विधानसभा स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।कन्वेंशन को इंडिया गठबंधन से आरा लोकसभा प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मोदी सरकार के पसंदीदा चुनावी बांड को गैरसंवैधानिक करार दिया है। दस साल में संविधान पर हमलों की सूची बहुत लम्बी है। उन्होंने कहा की भाजपा नेताओं ने खुल कर कह दिया है कि 400 पार वाला बहुमत संविधान को बदलने के लिए ही चाहिए। जिस पर अब संविधान पर मोदी कह रहे हैं कि अम्बेडकर भी आ जाएं तो संविधान को खत्म नहीं कर पाएंगे! संविधान निर्माता का नाम संविधान खत्म करने वाले के रूप में लेने जैसा अहंकार तो मोदीजी ही दिखा सकते हैं। बाबासाहब ने सही कहा था कि संविधान किन लोगों के हाथ में है उसी पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। सुदामा प्रसाद ने आह्वाहन करते हुए कहा की समय आ गया है संविधान को संविधान विरोधियों के चंगुल से मुक्त कराना ही होगा। मोदी हटाओ, संविधान बचाओ।
कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए रामेश्वर प्रसाद, आरा पूर्व सासंद ने कहा कि आज भारतीय गणराज्य की संवैधानिक बुनियाद पर गंभीर हमले हो रहे हैं और दमनकारी सामंती मूल्यों के पुनरुत्थान का माहौल बनाया जा रहा है, आज भारत के सबसे निर्णायक चुनावी जंग में संवैधानिक लोकतंत्र का भविष्य दांव पर लगा हुआ है,हमें इन फासीवादी ताकतों को उखाड़ फेंकना होगा ।भोजपुर के इंडिया गठबंधन के संयोजक बीरबल यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की धरोहर रही है भोजपुर की धरती,भोजपुर की जनता इस चुनाव में आरएसएस-भाजपा जैसी साम्प्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकेगी ।
सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबन्धन के संयोजक राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव ने कहा कि आरा सहित पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन को 40 सीट पर जीत दिलाने के लिए जनता तैयार है। आरा में हमे सभी बूथों पर जीत दर्ज करनी होगी, तभी हम एनडीए को बिहार से साफ कर सकते हैं।
कन्वेंशन में मुख्य अतिथि भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह पुर्व संसाद रामेश्वर प्रसाद, राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव , माले के जिला सचिव जवाहर लाल सिंह , आरा लोकसभा के प्रत्याशी कामरेड सुदामा प्रसाद, राजु यादव, कयामुद्दीन अंसारी, विष्णु ठाकुर ,संगीता सिंह, विशाल कुमार, विजय यादव, आप पार्टी के शैलेश पांडे, वीआईपी के जितेंद्र कुमार, बिनोद विंद , राजद के मनोज सिंह, चंदेश्वर चक्रवर्ती, पुर्व विधायक सरोज यादव , भीम यादव, कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह, श्याम सुन्दर पांडे सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।
कन्वेंशन का संचालन भाकपा माले के बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंद जी ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा’ का शुभारंभ करेंगे।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा में चल रहे प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

महाकुम्भ : श्रद्धालुओं के अमृत स्नान की लाइफ लाइन बने पीपे के पुल

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को स्‍वीकृति दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपये है।

rktvnews

गाजीपुर:शिवमय गंगोत्सव एवं बोल-बम सावन सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment