RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नवादा में नीतीश जी को सुनना व देखना बहुत ही लगा पीड़ादायक : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अप्रैल। राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी में कहा कि नवादा में नीतीश जी को सुनना और देखना बहुत ही पीङादायक लगा। उनके साथ मेरा बहुत पुराना संबंध रहा है। जब नीतीश जी पहली मर्तबा भाजपा को छोड़कर उस गठबंधन से बाहर आए थे तो लोक सभा चुनाव के बाद विधान सभा चुनाव में उनकी पहल पर राजद, कांग्रेस तथा अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन बना था। उसका महागठबंधन नामकरण भी उन्हीं का था। उन्हीं के नेतृत्व में वह चुनाव लड़ा गया था। उस गठबंधन को पराजित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह ने सारी ताकत लगा दी थी। एक तरह से वह चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम नीतीश कुमार बन गया था। उस चुनाव में मोदी जी पराजित हुए थे और नीतीश कुमार विजयी।
उसके बाद उदार छवि वाले नीतीश जी नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में देश भर में उभरे थे। नीतीश जी को मोदी जी की सभा में सुनना बहुत पीङादायक लगा। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के साथ मैंने लंबे समय तक काम किया है। पहली दफा समता पार्टी से ही मैं विधायक बना था। राज्य सभा भी मैं नीतीश जी की ही पार्टी की ओर से गया था। लेकिन नवादा में मैंने नीतीश जी के मुॅह से जो कुछ सुना और देखा, उससे मैं स्तब्ध हूॅ।

Related posts

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनगणना को लेकर स्वयं गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु जिले के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

rktvnews

भोजपुर : देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त ने की ‘जिवेदोक अभियान’ की समीक्षा बैठक, कुल 17 प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा।

rktvnews

क्रेडिट कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को नियमानुसार वित्तीय सहायता प्रदान करे बैंक: जिलाधिकारी बक्सर

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जुटा खैरागढ़ विश्वविद्यालय!मतदाता जागरूकता की अलख जगा रहे विद्यार्थी।

rktvnews

Leave a Comment