RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

सारण;आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जिला परिषद शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी।

RKTV NEWS/सारण( छपरा) 13 अप्रैल।जिलाधिकारी द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों में दीक्षांत समारोह -सह- अभिभावक गोष्ठी का आयोजन 8 अप्रैल को करने का आदेश दिया गया था। इस समारोह का आयोजन प्रभावी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करते हुये करने का स्पष्ट रूप से निदेश दिया गया था।
सभी सरकारी विद्यालयों में 8 अप्रैल को दीक्षांत समारोह सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
के०एस० उच्च विद्यालय इसुआपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर मंच पर आसीन किया गया। इस मामले की जाँच कराई गई। जाँच में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक (जिला परिषद शिक्षक) विनोद कुमार साह को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन हेतु दोषी पाया गया।
उक्त आलोक में श्री साह के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर इसुआपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Related posts

केंद्रीय बजट 2024-25’ की तैयारियों का अंतिम चरण आज नई दिल्ली में ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ के साथ शुरू हुआ।

rktvnews

पटना:10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन।

rktvnews

गढ़वा:हरादाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, दो भट्ठियां ध्वस्त, 1000 किलो जावा-महुआ नष्ट।

rktvnews

न्यायपालिका में पहुंचने को हथियार बना लिया गया है, जो हमारे शासन व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 अप्रैल 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जून 24

rktvnews

Leave a Comment