RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

इंदौर जिले में निर्वाचन के दौरान विज्ञापन और समाचारों की निगरानी करेगा 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का दल।

RKTVNEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)11 अप्रैल।जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाले विज्ञापन और समाचारों की निगरानी के लिए 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। निगरानी के लिए मीडिया मॉनिटरिंग एवं मीडिया सर्टिफिकेशन (एमसीएमसी) प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ में नियुक्त किए गए अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिये कि यह कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसकी महत्ता को देखते हुए यह कार्य पूर्ण गंभीरता के साथ किया जाये। कार्य में किसी भी तरह कि लापरवाही नहीं बरती जाये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी, एमसीएमसी के नोडल अधिकारी डॉ.आर.आर. पटेल मौजूद थे। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आर.के. पांडे ने नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों तथा नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज संबंधी मामलों, प्रिंट मीडिया में प्रकाशित एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल में प्रसारित खबरों की 24 घंटे सतत् मॉनिटरिंग/रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। न्यूज मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं पेड न्यूज के मामलों सहित अन्य सभी कार्यों के लिये अलग-अलग दल गठित कर उनके प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। इस प्रकोष्ठ में जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित विषय विशेषज्ञों की टीम लगायी गई हैं। टीम में देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के प्रोफेसरों, विभिन्न विभागों के इंजिनियरों, अन्य अधिकारी-कर्मचारियों, विशेषज्ञों सहित लगभग 70 लोगों की सेवाएं ली जा रही हैं। प्रकोष्ठ की टीमों द्वारा तीन पारियों में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया की खबरों की सतत् निगरानी की जायेगी। यह कार्य प्रतिदिन तीन पारियों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक और रात्रि 10 से अगले दिन सुबह 6 बजे तक निरन्तर किया जायेगा। समाचार पत्र, पत्रिकाओं में प्रकाशित समाचारों एवं मीडिया रिपोर्ट्स की निगरानी एवं कतरनों के संधारण कार्य के लिए भी अलग टीम सुबह 6 से शाम 6 बजे तक कार्य करेगी।

Related posts

गिरिडीह कॉलेज में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया गया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

rktvnews

नवादा:आत्मा के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: डेटा की तरह सस्ती होगी AI, जियो जोड़ेगा भारत को ‘इंटेलिजेंस एरा’ से।

rktvnews

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा: डीएम को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment