RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना 06 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 अप्रैल।भारतीय नौसेना को 06 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन दौड़ के आयोजन की घोषणा करते हुए बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है। इस आयोजन का मुख्‍य उद्देश्य नागरिक समाज के साथ नौसेना के संबंधों को मजबूत करना और देश की समुद्री सुरक्षा और हितों की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। .
यह दौड़ जीवन के सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों में अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेगी, जिससे उन्हें शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने के साधन के रूप में एक सक्रिय जीवन शैली चुनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
यह कार्यक्रम लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और समावेशिता के मूल्यों पर भी प्रकाश डालेगा। विविध पृष्ठभूमियों और समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को सक्रिय रूप से शामिल करके, यह आयोजन सभी के लिए समावेशिता और समान अवसर की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सद्भाव और प्रतिस्पर्धा की भावना से लोगों को एक मंच पर लाने से एनसीआर और उससे आगे रहने वाले लोगों के बीच मजबूत संबंध विकसित होंगे। इसके अलावा युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होकर एक साहसिक जीवन जीने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सभी उम्र और फिटनेस स्तर के प्रतिभागियों के लिए हाफ मैराथन (21.1 किमी) दौड़ और 10 किमी और 05 किमी की दौड़ के आयोजन शामिल होंगे। इसे एक वार्षिक कार्यक्रम बनाने की परिकल्पना की गई है, जिसका आयोजन नौसेना द्वारा प्रत्‍येक वर्ष मुंबई, विशाखापत्तनम और कोच्चि में आयोजित किए जाने वाले इसी प्रकार के दो अन्य कार्यक्रमों के साथ मिलाकर किया जाएगा।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:18वीं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही,लाखों रूपये की अवैध शराब की गई जप्त।

rktvnews

साक्षरता से सशक्तिकरण तक: रंगमंच, मीडिया और तकनीक के संग समाज निर्माण की यात्रा का नाम “रवीन्द्र भारती”

rktvnews

आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री ने किया हनुमानगढ़ जिले कि घग्घर नदी के तटबंधो का निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन एवं मालवाहक वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट व ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक।

rktvnews

Leave a Comment