RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:भाव, रंग और प्रतिभा से सजाया– मतदान संकल्प का अनुपम कोलाज।

जिले में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ बनाए मतदान थीम पर चित्र।
विजेताओं को मिले पुरस्कार, खिले चेहरे, लिया मतदान कराने का संकल्प।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)07 अप्रैल। ‘‘मेरा मतदान, मेरी आवाज‘‘, ‘‘वोट देने जाना है, अपना फर्ज निभाना है‘‘, ‘‘हमारा वोट हमारा भविष्य‘‘ जैसे स्लोगन के साथ सफेद शीट पर विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए चित्र बनाकर मतदान का संदेश दिया। मौका रहा, लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित चित्रशाला प्रतियोगिता का। इनमें 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रतियोगिता में सुबह आईएएस प्रीतम कुमार पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। शाम को समापन समारोह में नोडल स्वीप अधिकारी एवं जिला परिषद सीईओ सुनीता चौधरी और नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव सहित विद्यालय प्रबंधन मंडल द्वारा ब्लाॅक स्तरीय विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में सुश्री चौधरी ने कहा कि बच्चों ने चित्रों के जरिए अपने परिजनों और जिलेवासियों से मतदान करने के लिए अपील की है। हमें उनके संकल्प को बूथ पर मतदान कर साकार करना है। उन्होंने कहा कि चित्रों में जरूर कुछ कमी रही, लेकिन रंगों के माध्यम से बच्चों के भावों ने प्रेरित किया है। उल्लेखनीय है कि ब्लाॅक स्तरीय विजेताओं के बीच जिला स्तरीय पर प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Related posts

केंद्र ने चावल उद्योग संघों को तत्काल प्रभाव से चावल की खुदरा कीमत में कमी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

rktvnews

भोजपुर:न्यायाधीश अरविंद कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:वन राज्य मंत्री की अगुवाई में अलवर के स्कूली बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

सरकार घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है: रक्षा सचिव

rktvnews

भोपाल:भारत की ताकत, गांवों-पंचायतों और जनसामान्य की सामूहिक शक्ति में निहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment