RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप में शिकायतों का हो रहा त्वरित निराकरण,4 अप्रैल तक मिलीं 2036 शिकायतें।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 04 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 16 मार्च से आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी हैं। चार अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिलों से सी-विजिल एप पर कुल 2036 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इन सभी शिकायतों का तत्परता से निराकरण कर दिया गया है।
श्री राजन ने बताया कि मुख्य रूप से सागर में 211, उज्जैन में 179, ग्वालियर में 140, राजगढ़ में 117, इंदौर में 101, सीहोर में 93, रीवा में 86, मुरैना में 83 और खरगोन में 75 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे आयोग को करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट में कार्यवाही की जाएगी।
“सी-विजिल एप” भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए तैयार किया गया है। इस एप के जरिए कोई भी नागरिक राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़ें, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से लाने-ले जाने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन, दीवारों या परिसर पर प्रचार सामग्री चस्पा करने, लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकता है।

Related posts

व्यंग्य:राष्ट्रीय गैंगस्टर सलामत रहे हमारा🤪

rktvnews

मध्यप्रदेश : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हजारों युवाओं के साथ निकाली पदयात्रा।

rktvnews

अर्बन हेल्थ सेंटर के बैठक में हुई नीति आयोग के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानकों की चर्चा।

rktvnews

सोनपुर में”सतरंगी सप्ताह समावेशी वॉकथॉन” का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में दूरसंचार के क्षेत्र में भारत में आ रहे परिवर्तन को दर्शाया।

rktvnews

Leave a Comment