RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वैशाली:महुआ प्रखंड अंतर्गत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)04 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर आज महुआ प्रखंड अंतर्गत मतदाता जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रैली निकाला गया, जिसमें आँगनवाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदीयों एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों ने भाग लिया। रैली में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरुकता संबंधी स्लोग्न के माध्यम से मतदाताओं मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में स्वीप आइकान अभय कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने, अपने अभिभावकों एवं आस-पास के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की। जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, वैशाली द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। बिदुपुर, भगवानपुर,देसरी, गोरौल,जंदाहा, लालगंज, राजापाकर, चेहराकला प्रखंड अंतर्गत मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु सेविकाओं ने घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। बुनियाद केंद्र बिदुपुर पातेपुर महनार के कर्मियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। गृह भ्रमण के दौरान उपस्थित मतदाताओं ने मतदान करने एवं आसपास के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्राओं शिक्षकों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से अपने अभिभावको एवं आसपास के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के अपील की गई।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 21 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

rktvnews

गढवा:”विकसित भारत संकल्प यात्रा” एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्धाटन किया।

rktvnews

चतरा:झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने किया चतरा जिला का दौरा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:सूरदास पर नवीन दृष्टिकोण से शोध की आवश्यकता है।

rktvnews

Leave a Comment