RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:प्रशिक्षण केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है-डीएम

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार) 02अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा +2 बी.के.डी (जिला स्कूल),लहेरियासराय में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारी को कई अहम निर्देश दिए।
उन्होंने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों/पदाधिकारियों को सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया,ई.वी.एम. संचालन एवं उनके कर्त्तव्यों के सम्यक् निर्वाह्न को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत एक टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम प्रशिक्षण आज से +2 बी.के.डी (जिला स्कूल),लहेरियासराय में,+2 एम.एल. एकेडमी,लहेरियासराय में,तथा +2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय,लहेरियासराय में पीठासीन पदाधिकारी को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मतदान के शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि लगभग 5000 पीठासीन पदाधिकारी को प्रथम प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा का पोलिंग बूथ दरभंगा के नाम से एक पोर्टल लाए हैं,इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी मतदान केंद्र पर कोई भी मतदाता या कोई भी मतदान कर्मी गूगल मैप की सहायता से वहां पर जा सकेंगे। साथ ही कोई भी लोग मतदाता सूची में कितने सीरियल नंबर पर उनका नाम है,वो भी देख सकते हैं एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एप्प सभी लोगों के लिए उपयोगी है।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, श्रम अधीक्षक राकेश कुमार रंजन एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग( डीएसटी) ने स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्ता के भाव को प्रोत्साहन देने के लिए स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभांरभ किया।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में चार साहित्यिक विभूतियों की मनायी गयी जयंती, दी गई काव्यांजलि ।

rktvnews

रायगढ़ : रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के 47 कार्यों हेतु 15 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत।

rktvnews

बादशाह के साथ रोमांटिक गाने जवाब में नज़र आयी सुपर टैलेंटेड गायत्री भरद्वाज।

rktvnews

फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट: हैदराबाद में उभरती हुई ‘सिटी विदिन अ सिटी’

rktvnews

लीजेंड रीबॉर्न: काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना लॉन्च किया,भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में ई-लूना का किया अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment