RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने राजपुर विधानसभा हेतु चिन्हित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 30 मार्च।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजपुर विधानसभा हेतु चिन्हित डिस्पैच सेंटर (इटाढी प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय बैरी) का निरीक्षण एवं आसपास क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर AMF की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा उच्च विद्यालय इटाढ़ी में CAPF के आवासन सेंटर का निरीक्षण करने के साथ-साथ इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कई मतदान केंद्रों यथा उच्च विद्यालय बैरी, आदर्श मध्य विद्यालय इटाढ़ी एवं उच्च विद्यालय इटाढ़ी का का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा उच्च विद्यालय बैरी स्कूल के टूटे हुए दीवाल को मरम्मती कराने हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन बक्सर को चिकित्सीय टीम एम्बुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ डिस्पैच सेंटर पर रखने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को डिस्पैच सेंटर पर पानी की टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर (विभागीय जांच), अपर समाहर्ता बक्सर सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली:संवादात्‍मक मंडप, अभिनव प्रदर्शनियों में आयुष मंत्रालय को आईआईटीएफ 2024 में रजत पदक।

rktvnews

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट।

rktvnews

मिथिला की विरासत विलुप्ति के कगार पर – डॉ लाभ

rktvnews

पटना : अखंड सुहाग की कामना हेतू सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका तीज।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 189जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment