RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 15 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सारण(छपरा ) 30 मार्च।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 10 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 05 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम: उपायुक्त

rktvnews

दुमका:महाशिवरात्रि को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:भीषण गर्मी (हिट वेव) को देखते हुए सरकारी एवं निजी विद्यालय (आँगनवाड़ी एवं कोचिंग संस्थान सहित) में शैक्षणिक कार्य 08 जून तक रहेगा स्थगित।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज मे मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनी।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रूखसार बी ने बांधी राखी।

rktvnews

Leave a Comment