RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ बातचीत की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 26 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने हाल ही में ब्रुसेल्स में पहले परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए प्रधानमंत्री डी क्रू को बधाई दी।
दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के उत्कृष्ट संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने व्यापार, निवेश, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, हरित हाइड्रोजन, आईटी, रक्षा, बंदरगाहों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ परिषद की मौजूदा बेल्जियम की अध्यक्षता के तहत भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। वे पश्चिम एशिया क्षेत्र और रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति व सुरक्षा की शीघ्र बहाली के लिए सहयोग एवं समर्थन बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमत हुए।
दोनों नेताओं ने परस्पर संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:एफआरएस से टीएचआर वितरण नहीं करने वाली सेविकाएं होगी चयन मुक्त : जिलाधिकारी

rktvnews

पुत्र हो तो प्रह्लाद जी जैसा : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

सारण:रिविलगंज में 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण, सेल्फ केयर की दी गयी जानकारी।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि, महिलाओ का बढा रही सम्मान।

rktvnews

बकरी अब पढ़ने चल : बाल हृदय से अनंत आकाश तक की यात्रा

rktvnews

Leave a Comment