RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की कार्रवाई जारी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 मार्च। भोजपुर पुलिस के नवादा थाना ने 24 मार्च की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर महाराजा हाता गली नं0-03 स्थित विपुल सिंह पिता-हरशु प्रसाद सिंह के घर के बाहर से दो बोतल रॉयल स्टैग विस्की (प्रति बोतल 750 एम०एल०), विपुल सिंह के घर केअन्दर पन्नी में टंगा हुआ 08 पी०एम0 विस्की-05 पीस (प्रति बोतल-180 एम०एल)बरामद किया। जिसके आधार पर नवादा थाना में कांड सं0-209/2024 दिनांक-24.03.24धारा-30(ए) बिहार मद्य-निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत विपुल सिंह पिता-हरशु प्रसाद सिंह के विरूद्ध दर्ज किया गया है। उसी दिन सांध्य समय करीब 18.40 बजे रौशन कुमार पिता-रंजीत सिंह तथा विपुल सिंह के परिजन एवं साथी के बीच शराब की मुखबरी करने को लेकर बाता-बाती हुई, जिसमे में रौशन कुमार के घर पर विपुल सिंह एवं उनके सहयोगी साथी द्वारा ईट-पत्थर चलाने तथा फायरिंग करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गस्ती पदाधिकारी पु०अ0नि० खुशबू कुमारी एवं मोटर साईकिल गस्ती पदाधिकारी प्र०पु0अ0नि0 बब्लु कुमार द्वारा स्थल पर जाकर सूचना का सत्यापन किया गया एवं उक्त के संबंध में नवादा थाना कांड सं0-211/2024 दिनांक-24.03.24धारा-188/307/336/338 भा०द0विo एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत 1. रणधीर 2. रंजीत सिंह दोनो पिता रामेश चन्द्र सिंह 3. रौशन कुमार पिता रंजीत कुमार सिंह तीनों मुहल्ला-महाराजा हाता गली नं0-03 थाना आरा नवादा जिला भोजपुर के विरूद्ध दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया की अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु सघन रेड/छापामारी की जा रहीं है।

Related posts

भोजपुर: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य जलभरी यात्रा।

rktvnews

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात।

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त, आईजी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सायकल पर सवार होकर दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जून 24

rktvnews

Leave a Comment