RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 से 23 मार्च 2024 तक भूटान की आधिकारिक यात्रा के लिए आज पारो पहुंचे हैं। यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति पर बल देने के अनुरूप है।
भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग टोबगे ने पारो हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का औपचारिक रूप से पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी बातचीत करेंगे।
अपनी इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थिम्पू में इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण भारत सरकार की सहायता से किया गया है।

Related posts

फिल्म ‘बंधन सात फेरों का’ में दो भाइयों की जोड़ी राम के आदर्शों और त्याग का संपूर्ण चित्रण है।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: शहीद की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

मध्यप्रदेश में मतदान दिवस के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment