RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने की सचिवालय में प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 20 मार्च।संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने मंगलवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 20 मार्च, 2024 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 27 मार्च तक, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, प्रत्येक दिवस 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल suvidha.eci.gov.in की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन का ऑनलाईन फार्म भर सकते हैं, जिसका प्रिंट निकाल कर हस्ताक्षर करने के उपरांत आरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हेतु निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 94 हजार भवनों से पोस्टर बैनर हटाए गए हैं। सी-विजिल ऐप के माध्यम से लगभग 3066 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं, जिनमें से 2800 मामले सही पाए गए एवं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित कर दिए गए। इसके साथ ही, लगभग 10900 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।

Related posts

आगामी लोक अदालत को ले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन की बैठक! अधिक से अधिक वादों के निपटारे पर दिया गया जोर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पुणे में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:“मतदाताओं को मोंगिनिस शॉप से खरीद पर 10% छूट”।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 जुलाई 24

rktvnews

रक्षा मंत्रालय पुनर्वास महानिदेशालय 21 जून, 2024 को वायु सेना स्टेशन, हिंडन में पूर्व सैनिक रोजगार मेला आयोजित करेगा।

rktvnews

दरभंगा जिला का 150वाँ स्थापना दिवस पर नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment