RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जनवरी 2024 के दौरान देश में खनिज उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़ा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 मार्च।जनवरी, 2024 (आधार: 2011-12=100) माह के लिए खनन एवं उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 144.1 पर है, जो जनवरी, 2023 माह के स्तर की तुलना में 5.9 प्रतिशत अधिक है। भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जनवरी, 2023-24 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.3 प्रतिशत है।
जनवरी, 2024 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर था: कोयला 998 लाख टन, लिग्नाइट 41 लाख टन, प्राकृतिक गैस (प्रयुक्त) 3073 मिलियन घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 25 लाख टन, बॉक्साइट 2426 हजार टन, क्रोमाइट 251 हजार टन, तांबा सांद्र 12.6 हजार टन, सोना 134 किलो, लौह अयस्क 252 लाख टन, सीसा सांद्र 34 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 304 हजार टन, जस्ता सांद्र 152 हजार टन, चूना पत्थर 394 लाख टन, फॉस्फोराइट 109 हजार टन और मैग्नेसाइट 13 हजार टन।
जनवरी, 2023 की तुलना में जनवरी, 2024 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में शामिल हैं: मैग्नेसाइट (90.1 प्रतिशत), तांबा सांद्र (34.2 प्रतिशत), कोयला (10.3 प्रतिशत), चूना पत्थर (10 प्रतिशत), बॉक्साइट (9.8 प्रतिशत), मैंगनीज अयस्क (7.8 प्रतिशत), प्राकृतिक गैस (यू) (5.5 प्रतिशत), सीसा सांद्र (5.2 प्रतिशत), लौह अयस्क (4.3 प्रतिशत), लिग्नाइट (3.6 प्रतिशत), जस्ता सांद्र (1.3 प्रतिशत), और पेट्रोलियम (कच्चा) (0.7 प्रतिशत). नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले अन्य महत्वपूर्ण खनिजों में सोना (-23.4 प्रतिशत), क्रोमाइट (-35.2 प्रतिशत) और फॉस्फोराइट (-44.4 प्रतिशत) शामिल हैं।

Related posts

झारखंड:पलामू के हर खेत और हर घर तक कोयल का जल पंहुचा कर ही दम लूंगा : के० एन० त्रिपाठी

rktvnews

पटना:बिहार सरस मेला में उमड़ी लाखों की भीड़,खूब हुई खरीदारी, आंकड़ा 10 करोड़ पार।

rktvnews

भोपाल:डॉ.विनोद सक्सेना के गजल संग्रह ‘साथ होते तुम अगर ‘ का लोकार्पण

rktvnews

महासंघ गोप गुट जिला कार्यालय में जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

किर्गिस्तान में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के इस दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया है कि आतंकवाद के गढ़ अब न्यायोचित दंड से अछूते नहीं रहेंगे।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त ने नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment