RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनटीपीसी ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को अमेरिकी स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी) ने ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स- 2023’ से सम्मानित किया है।यह छठा अवसर है, जब एनटीपीसी लिमिटेड ने प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उद्यम की सफलता प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार जीता है।

एनटीपीसी की संस्कृति का आधार हमेशा रचनात्मक तकनीकों के माध्यम से कर्मचारियों में जुड़ाव उत्पन्न करना है। यह पुरस्कार एनटीपीसी की समकालीन मानव संसाधन अभ्यासों का प्रमाण है।एटीडी बेस्ट अवार्ड्स उन संगठनों को मान्यता देते हैं, जो प्रतिभा विकास के माध्यम से अपने उद्यम को प्रदर्शित करते हैं। एनटीपीसी एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण करने में सफल रहा है, जो कर्मचारियों को उनकी कुशलता को संवर्द्धित करने के लिए सशक्त बनाता है।यह पुरस्कार पूरे विश्व के छोटे व बड़े निजी, सार्वजनिक और गैर-लाभकारी संगठनों को प्रदान किया जाता है।अमेरिका स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट प्रतिभा विकास के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स शिक्षण व विकास के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त है।

Related posts

प्रियान सेन ने मिस डिवाइन ब्यूटी पेजेंट 2023 में जीता मिस अर्थ का ताज।

rktvnews

भोजपुर:नए विचारों को सही दिशा और उचित मंच देने की जरूरत है : विशेषज्ञ गोपाल जी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा में विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:18-19 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक-युवतियां एवं छुटे हुए व्यक्ति विशेष अभियान दिवस का लाभ लें और मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार,गैंग के अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment