RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड के उन्नयन के लिए 494.45 करोड़ रुपए मंजूर किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 मार्च।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा है कि उत्तराखंड में, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड की मरम्मत और उसे 4-लेन का बनाने के लिए 494.45 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि काशीपुर-रामनगर खंड जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, जो मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और रामपुर (उत्तर प्रदेश) से दिल्ली/लखनऊ तक यातायात के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। परियोजना से आस-पास के क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। परियोजना कॉरीडोर उत्तराखंड के सबसे व्यस्त पर्यटन मार्गों में से एक है। इससे सड़क का उपयोग करने वालों की सुरक्षा बढ़ेगी और यात्रा का समय कम होगा।

Related posts

बिहार: भोजपुर: भव्य रूप में आयोजित होगा जिला स्थापना दिवस,जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:गृहमंत्री अमित शाह से मिले मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्यकार शरद जोशी स्मृति प्रसंग अन्तर्गत व्यंग्य संग्रह ‘अगले जनम मोहे कुत्ता कीजो’ पर विमर्श एवम व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

डॉ विकास चन्द्र बने तिलका माझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के कुलसचिव। स्वयंसेवकों ने दी बधाई। सर्वत्र खुशी का माहौल।

rktvnews

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अनुपालन और रिपोर्टिंग के आधार पर भारत को रक्‍त चंदन की महत्वपूर्ण व्यापार प्रक्रिया की समीक्षा से हटा दिया गया है।

rktvnews

स्वर्गीय राम बाबू की तृतीय पुण्यतिथि पर पटना में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment