RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक।

चुनाव से संबंधित पूरी तैयारियां कर लें पूर्ण:रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में गठित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से कोषांग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलेभर में मतदाता को जागरूक करने हेतु किए जा रहे गतिविधि की भी समीक्षा की गई। उन्होने स्वीप गतिविधि को और तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही प्राप्त प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं 8 की समीक्षा की। आगे उन्होने कहा कि चुनाव से संबंधित पूरी तैयारियां कर लें जिससे चुनाव के समय समस्या उत्पन्न न हो ।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं? आज ही कर लीजिए ये कोर्स!

rktvnews

वन स्टेप क्लासेस में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

rktvnews

हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने संविधान उद्यान का किया लोकार्पण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने 1 जून से विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच उड़ान सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:जिला शिक्षा कार्यालय में नव नियुक्त कर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment