RK TV News
खबरें
Breaking News

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ऐप पर साइबर अटैक।

RKTV NEWS/उज्जैन( मध्यप्रदेश) 08 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में स्थापित जिस विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था, उस पर साइबर अटैक हुआ है। दरअसल महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्‍कृति विभाग, मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा 8 मार्च 2024 को इसका पूर्व घोषित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ नाम से फ्री मोबाइल ऐप जारी किया जाना था। इस वैदिक घड़ी को निर्मित करने वाले आरोह श्रीवास्तव का कहना है कि इस हमले को तकनीकी भाषा में डीडीओएस अटैक कहा जाता है। जिससे विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो रही है और आम लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे है। आरोह ने इस अटैक की साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए संस्‍थान प्रमुख से कहा है
आरोह के अनुसार इंटरनेट और जीपीएस से जुड़ी होने के कारण दुनिया में कहीं भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वैदिक घड़ी है जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम भारतीय पंचांग और मुहूर्त की जानकारी देती है। इसको मोबाइल और टीवी पर भी सेट किया जा सकता है। उन्‍होंने बताया कि विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी का ऐप हिंदी, अंग्रेजी अन्‍य भारतीय व विदेशी भाषाओं में तैयार किया जा रहा है।
हम शिकायत दर्ज करवा रहे है
विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी के ऐप पर जो साइबर अटैक हुआ है उस संबंध में हम साइबर सेल में दर्ज करवा रहे है।

Related posts

क्या करें- क्या न करें।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय उद्यमी विद्यार्थी पैदा करें:राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: गडहनी प्रखंड में समतामूलक संग्राम दल के विजय कुमार मेहरा के नेतृत्व में भारत बंद पर कराई गई बंदी।

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान।

rktvnews

देवघर: दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका:20 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026

rktvnews

Leave a Comment