RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मोतीहारी:एलएनडी कॉलेज के छात्र छात्राओं को खिलाई गईं सर्वजन दवा।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)04 मार्च। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर के एलएनडी कॉलेज के छात्र -छात्राओं व कर्मियों को सर्वजन दवा का सेवन कराया गया।दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारम्भ एलएनडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश रंजन कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने हाथी पाँव रोग से बचाव को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अनिवार्य बताया। वहीं मौके पर एनएसएस के प्रोफेसर अरविन्द कुमार ने वोलिंटियर व छात्रों को फाईलेरिया के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की वर्ष मे एकबार खाए जाने वाले इस दवा को लगातार 5 वर्षो तक सेवन किया जाए तो निश्चित ही फाइलेरिया रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया की दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। यह दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खानी है। उन्होंने बताया कि दवा सेवन के उपरांत कुछ लोगों में उल्टी, सर दर्द, जी मिचलाना जैसी शिकायतें हो सकती हैं जो स्वतः समाप्त हो जाती हैं। दवा सेवन के बाद किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट होने पर सुरक्षा हेतु
चिकित्सकों की टीम भी सहयोग को तुरंत उपलब्ध हो जाएगी।

– पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क सदस्य ने किया छात्राओं को जागरूक

फाइलेरिया मरीज एवं दयानिधि पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क सदस्य प्रियंका सिन्हा ने वोलिंटियर व छात्राओं को बताया की इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इससे बचने के लिए सर्वजन दवा का सेवन करना चाहिए,घर के आस पास साफ सफाई रखनी चाहिए, साथ ही सोने के वक़्त मछड़ दानी का प्रयोग करना चाहिए।पीसीआई डीसी मनोज कुमार ने कहा की 280 छात्रों को दवा सेवन कराया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की जिले मे 07 मार्च तक छूटे हुए लोगों को फॉलो अप राउंड चलाकर सर्वजन दवा सेवन कराकर हाथीपांव जैसे रोग से सुरक्षित किया जा रहा है।जिले में 48 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।इसी के तहत विशेष अभियान चलाकर स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर लोगों को आशा कार्यकर्ता, फाइलेरिया पेशेंट नेटवर्क के सदस्य, सहयोगी संस्थानों के सहयोग से जागरूक कर दवा का सेवन कराया जा रहा है।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

सरकार की नई नियमावली 2023 ने नियोजित शिक्षकों को बोर्ड की जगह रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया,सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा: पंकज कुमार सिंह “मंटु”

rktvnews

मध्यप्रदेश:16वें वित्त आयोग ने एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का किया अवलोकन।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त पीयूष की अध्यक्षता में पेयजल समस्या एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने तीन महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों- लिथियम, नायोबियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के खनन के लिए रॉयल्टी दरों को मंजूरी दी।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्‍वर्गीय नरोत्‍तम लाल जोशी को पुष्पांजलि।

rktvnews

Leave a Comment