RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सभी निर्वाचनक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 03 मार्च। 02 मार्च को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सभी निर्वाचनक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यों के लिये निर्धारित टाइमलाईन कैलेंडर के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए जो टीमें गठित की गई है वे परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगामी निर्वाचन में व्यय संबंधित गतिविधि पर गहरी नजर रखेंगे। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही उडनदस्ता टीम, स्टैटिक निगरानी टीम, वीडियों अवलोकन टीम, वीडियों सर्विलांस टीम का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Related posts

भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त एवं लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की मन की बात का भाजपाइयों ने किया श्रवण।

rktvnews

समाज सेवी बुद्धदेव सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संवाद का लोगों ने किया श्रवण।

rktvnews

Leave a Comment