RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5471 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 02 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1, अणे मार्ग स्थित “संकल्प” से 12 हजार 268 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से कुल 5471 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। ये योजनायें संयुक्त रूप से ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग की हैं। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग की 3 हजार 904 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से 4 ग्रिड उप केंद्रों का उद्घाटन एवं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबद्ध योजना-2 का कार्यारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 603 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से लोहिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सुपौल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग की 6 हजार 559 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से कुल 3957 पथों एवं 344 पुलों का शिलान्यास किया गया। लघु जल संसाधन विभाग की कुल 1 हजार 201 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से 1101 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऊर्जा, स्वास्थ्य, ग्रामीण पथों एवं सिंचाई के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। हर घर बिजली पहुंचा दी गई है। राज्य के किसानों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। राज्य के किसी भी कोने से अधिकतम 5 घंटे की अवधि में राजधानी पटना पहुँचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। सबके लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता, टोलों एवं गाँवों को बारहमासी सड़क संपर्कता तथा हर खेत तक सिंचाई का पानी एवं जल संचयन के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

Related posts

भोजपुर: आरा में 03 अगस्त को मो.रफी की स्मृति में संगीत संध्या का होगा आयोजन,की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल 35 मेडल लेकर चैंपियन, जिसमें 24 मेडल भोजपुर को।

rktvnews

आजमगढ़: डॉ० ईश्वर चंन्द्र त्रिपाठी रचित “कबीर हूं कबीर रहने दे” का कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने किया लोकार्पण।

rktvnews

राखी को बनाएं विशेष: द बॉडी शॉप के फेस्टिव गिफ्ट बॉक्सेस देते हैं आपको एक शानदार, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

गया:बिपार्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला “मंथन 2025 “का समापन।

rktvnews

Leave a Comment