RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम!विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाने को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा हो युवा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 29 फरवरी। युवाओं में रचनात्मक होती है। युवा अपनी सोच से समाज में बदलाव ला सकते हैं। विकसित भारत-विकसित हरियाणा का सपना तभी पूरा होगा जब सभी युवा मिलकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा होगा। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बुधवार को पीजी कॉलेज नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में कही।
जिला प्रशासन के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डीसी ने कहा जिला के युवा लिंगानुपात में सुधार के लिए जन जागरण चलाएं। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम के तहत डीसी महेंद्रगढ़ के सोशल मीडिया पर अपना फोटो व वीडियो अपलोड करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भेजें। इसके लिए #meripyarilado लिखकर @DCMahendragarh को facebook और twitter (X) पर टैग करें। सर्वश्रेष्ठ 20 प्रविष्टि को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक चीजों के लिए करें। समय खराब करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग ना करें। उन्होंने कहा कि जो अपना समय बर्बाद करता है। एक दिन समय उसको ही बर्बाद कर देता है। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डा. पंकज गौड ने किया।
इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, डीआईओ हरीश शर्मा, पीजी कॉलेज की प्राचार्य पूर्ण प्रभा, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, डा. एसपी सिंह व टेकचंद यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

लग्न, निरंतरता, धैर्य, सकारात्मक सोच व शालीनता सफलता के पांच सिद्धांत

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने युवाओं को सफलता का सीक्रेट बताते हुए कहा कि वैसे तो सफलता का कोई भी रहस्य नहीं होता। अगर युवा को जीवन में सफलता चाहिए तो उसे पांच सिद्धांतों पर खरा उतरना होता है। यह पांच सिद्धांत है लग्न, निरंतरता, धैर्य, सकारात्मक सोच व शालीनता। यह पांच सिद्धांत लेकर अगर युवा अपने जीवन में आगे बढ़े तो उन्हें निश्चित तौर पर सफलता मिलती है इसके अलावा सफलता का कोई भी राज नहीं होता।

मोटे अनाज के प्रयोग के लिए युवाओं को किया प्रेरित

उपायुक्त मोनिका गुप्ता मोटे अनाज पर भी युवाओं के साथ विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पहले मोटा अनाज गरीबों का अनाज समझा जाता था लेकिन अब समय बदल गया है। अब मोटा अनाज स्वस्थ व्यक्ति की गारंटी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने घर में मोटे अनाज का जरूर प्रयोग करें। इसमें विटामिन, प्रोटीन तथा कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। उनकी इसी खासियत के चलते वर्ष 2023 को मिलेट ईयर घोषित किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ बाजरा प्रधान जिला है। ऐसे में इस जिला के लिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाकर दिया असफलताओं से निराश ना होने का मैसेज

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सकारात्मक नजरिए से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता …विपत्ति में, विरोध में, अडिग रहो, अटल रहो, के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो युवा हर विपत्ति का सामना करने के लिए तैयार रहता है वह जीवन में हमेशा सफल रहता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बुरे से बुरे दिनों के लिए भी अपने आप को तैयार रखें ताकि जीवन में जब कभी भी कठिनाई आए तो वे निराश ना हों।

सेल्फी विद प्राऊड वोटर के जरिए समझाया वोट का महत्व

कार्यक्रम में चुनाव कार्यालय की तरफ से युवाओं को वोट बनवाने तथा मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए चुनाव कार्यालय की तरफ से सेल्फी विद प्राऊड वोटर का इंतजाम किया गया जिस पर उपायुक्त ने खुद सेल्फी लेकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।

पक्ष-विपक्ष में हुई गर्मा गर्म बहस

पीजी कॉलेज नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में एमएस मुदगिल की देखरेख में हुए कार्यक्रम में युवाओं ने मॉक पार्लियामेंट की कार्रवाई में भाग लिया। इस दौरान पक्ष तथा विपक्ष के बीच प्रश्न कल के दौरान विभिन्न सवाल उठाए गए जिनका मंत्रियों की भूमिका में बैठे युवाओं ने बेहतरीन तरीके से जवाब दिया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या पर पूछे गए सवाल पर सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की जानकारी के दौरान पक्ष तथा विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। कुछ मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में गर्मा गर्म बहस भी हुई।
इसके अलावा नई शिक्षा नीति तथा मोटे अनाज को लेकर भी पक्ष विपक्ष में कई सवाल जवाब हुए।
वाह फाउंडेशन की ओर से कुलदीप एंड पार्टी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
कुलदीप एंड पार्टी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे।

Related posts

बागपत:कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

दरभंगा:जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को 90वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में मनाया गया असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने रियाद में रक्षा विकास के लिए सऊदी जनरल अथॉरिटी का दौरा किया; इस प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श किया और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

rktvnews

Leave a Comment