RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के अधिकारी-कर्मचारियों को मिला नई संविदा नीति का लाभ

भोपाल/मध्यप्रदेश 28 फरवरी।नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) के कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को अब प्रदेश की नई संविदा नीति का लाभ मिलेगा। इस संबंध में कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश जारी होने के बाद कम्पनी के कार्मिकों ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। प्रदेश में कार्यरत कार्मियों के संविदा नीति के संबंध में जुलाई-2023 में राज्य सरकार ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये थे।
संविदा नीति के लाभ के अंतर्गत कार्मिकों को नियमित पदों पर नियुक्ति के अवसर, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार वेतन वृद्धि, उनकी सेवाकाल में मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति, उपादान भुगतान, राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ और स्वास्थ्य बीमा लाभ जैसी सुविधाएँ मिलने लगेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में एमपीयूडीसी के कर्मचारियों को किसी भी तरह की वेतन वृद्धि नहीं मिल पा रही थी। इन कर्मियों को सुविधाएँ भी बहुत सीमित स्तर पर मिल रही थीं। नये आदेश जारी होने के बाद मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की 13 परियोजना क्रियान्वयन इकाइयों और परियोजना प्रबंधन इकाई में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों को नई संविदा नीति का लाभ मिलेगा।

Related posts

भोजपुर:जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी।

rktvnews

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करना बहुत बड़ा सम्मान है: ग्लोबल लीजेंड माइकल डगलस।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने बैडमिंटन कोच यशराज गुप्ता को अंतराष्ट्रीय कैंप में प्रमाण पत्र मिलने पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में जीन एडिटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन कर किसानों से संवाद किया।

rktvnews

Leave a Comment