RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम संपन्न।

योजना धरातल पर नहीं होने व प्राक्कलन से अधिक निकासी के मामले में संंधित से राशि की वसूली करने का दिया निर्देश।

चतरा/झारखंड 27 फरवरी।आज जिला खनिज निधि एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रखंडवार मामलों को जिले के जिला श्रोत व्यक्ति नवीन कुमार गौतम के द्वारा एक एक कर सभी मामलों को जूरी के समक्ष रखा गया। जिसमें अनुशासनात्मक दंडात्मक एवं योजना धरातल पर नहीं होने के मामले में व प्राक्कलन से अधिक निकासी के मामले में संबंधित से राशि की वसूली करने का निर्देश दिया गया। कार्य करने के दौरान जिस मजदूरों की मृत्यु हुई है उसके परिजन को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य रूप से जूरी के रूप में उपायुक्त चतरा अबु इमरान, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, सोशल ऑडिट यूनिट झारखंड से मनोनीत सदस्य, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, डीआरडीए डायरेक्टर, सभी प्रखंड के कर्मी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ,श्रीमद्भागवत कथा गोविंद कृपा से मिलती : आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

गया: डीएम की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला 2024 के अवसर पर किये जा रहे तैयारी संबंधित कोषांग वार अलग अलग समीक्षा की गईं।

rktvnews

इंदौर:स्कूली और अन्य लोक परिवहन वाहनों की जाँच का अभियान जारी!दो वाहनों को किया गया जब्त- 20 वाहन संचालकों से 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूल।

rktvnews

गढ़वा:जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई,केतार के जन वितरण प्रणाली विक्रेता को आवंटित लाइसेंस किया रद्द।

rktvnews

बिहार:मंत्रिपरिषद् के निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment