RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 24 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि आगामी 09 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक ग्राम कचहरियों से संबंधित मामलों को निष्पादन करें।
उन्होंने कहा कि शमनीय आपराधिक मामलें जो कचहरियों में लंबित है ,उसके पक्षकारों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जाना चाहिए।
लोक अदालत में समझौता कराने के लिए किसी भी पक्ष पर दबाव बनाने का प्रावधान नहीं है, परंतु पक्षकारों को सुलह करने के लिए समझाया जा सकता है। इसलिए पक्षकारों को लोक अदालत से पूर्व प्रि-काउंसलिंग का मौका दिया जाता है।उन्होंने कहा कि पक्षकारों को लोक अदालत के फायदे की जानकारी देने पर आपस में समझौते को तैयार हो सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लोक अदालत की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
बैठक में सदर,केवटी,हायाघाट,हनुमाननगर,सिंहवाड़ा, बहादुरपुर,कुशेश्वरस्थान,बेनीपुर,अलीनगर,मनीगाछी,तारडीह व बहेड़ी के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

एनटीआईपीआरआईटी, गाजियाबाद ने विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के उपलक्ष्य में “वैश्विक मानक और आईपीआर” पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

डा नगेंद्र प्रसाद ‘मोहिनी’ की जयंती पर दिया गया सांगितिक तर्पण, अर्पित की गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

चतरा:जिले में वित्तीय समावेशन को लेकर आयोजित की गई जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी में किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान।

rktvnews

भोजपुर: नई आशा द्वारा गर्भवती महिलाओं का करवाया गया स्वास्थ्य परिक्षण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 583 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 242 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment