RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर: 9 मार्च की लोक अदालत को ले की गई विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक।

आरा /भोजपुर 23 फरवरी। आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण कार्यपालक विभाग, इंश्योरेंस विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारीगण के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संबंधित पदाधिकारीगण को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि 09 मार्च को अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए पक्षकारगण के बीच प्री काउंसलिंग करें। साथ ही प्रचार वाहनों से संबंधित क्षेत्र में प्रचार प्रसार की व्यवस्था करें। जिला जज ने समझौते के आधार पर मुकदमा पूर्व मामलों के निष्पादन करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालक विभाग से खनन विभाग, मापतौल, विद्युत, श्रम, वन विभाग, दूरसंचार, इंश्योरेंस के पदाधिकारीगण एवं उनके अधिवक्तागण तथा जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

उमरिया:बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मिलेट्स मेले का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

29 अक्टूबर को व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा-सुदामा प्रसाद

rktvnews

हर महीने की 14 तारीख को सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment