RK TV News
खबरें
Breaking Newsबालश्रम

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

दरभंगा/बिहार 23 फरवरी। श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन द्वारा बताया गया कि जाले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सदर अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत जाले प्रखण्ड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया।
सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा राधा गोविंद स्वीट्स हाई स्कूल चौक, कमतौल से 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है तथा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 के अन्तर्गत गैर-कानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20,000/- रुपये से 50,000/- रुपये तक का जुर्माना और 02 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है।
श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखण्डों से धावा दल के द्वारा अब तक 46 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उनका पुनर्वासन लगातार कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम के द्वारा गुरूवार को जाले प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों एवं सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच की गई तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।
आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में जाले, बेनीपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय कुमार एवं अन्य शामिल थे।
श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा तथा दरभंगा शहर के अलावा सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में भी धावा दल संचालित किया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पटना : ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

इन्फोकॉम इंडिया 2025 समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाइब्रिड वर्कप्लेस और नवयुग एवी टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सफेद छड़ी दिवस मनाया।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी मंडी ने गतिशील स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर के सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने का समझौता किया।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने किया नहर प्रमंडल अंतर्गत निकृष पम्प योजना के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर सिक्स लेन पुल पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत।

rktvnews

Leave a Comment