RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

दरभंगा:जायद फसल के संदर्भ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा/बिहार 23 फरवरी।डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में दरभंगा जीविका के डीपीसीयू कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंड के जीविकोपार्जन नोडल,विलेज रिसोर्स पर्सन व स्किल एक्सटेंशन वर्कर का जायद फसलों के संदर्भ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण आयोजित किया गया।
डीपीएम ऋचा गार्गी ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से दरभंगा जिला जीविका के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य कर रहा हैं,आगे भी अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ तन्यमयता से कार्य करते रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले के अधिकांश लोग कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं और वैज्ञानिक पद्धति के द्वारा कृषि आज समय की माँग है इसलिए अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित व जागरूक कर लाभ पहुंचाएं।
जीविकोपार्जन प्रबंधक मनोरमा मिश्रा ने कृषि सम्बंधित तकनीकी ज्ञान को साझा करते हुए बताया कि फसल चक्र के सिद्धांतों व मौसम के हिसाब से ही फसलों का चयन किया जाना चाहिए। अभी जायद मौसम वाली फसल जिन्हे फरवरी-मार्च में बोया जाता है जैसे कद्दूवर्गीय सब्जियां,भिंडी, मूंग आदि।
मनोरमा मिश्रा ने बताया कि जायद फसल से जुड़ी तमाम जानकारियां सभी वीआरपी,एसइडव्लू व नोडल को विस्तार से दी गयी है, आगे सभी के द्वारा ये जानकारियां सामुदायिक संगठनों की जीविका दीदियों तक अग्रसारित कर उन्हें प्रशिक्षित व प्रेरित किया जायेगा।

Related posts

मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:बालगृह,पर्यवेक्षण गृह एवं दत्तक गृह का हुआ औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

सफाईकर्मियों में वाहन चालकों का होता है महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास,परिवार ने मुख्यमंत्री का माना आभार।

rktvnews

Leave a Comment