RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डोर स्टेप डिलीवरी से संबंधित जिला स्तरीय परिवहन समिति की बैठक।

निविदा के माध्यम से डोर स्टेप डिलीवरी के ट्रांसपोर्टर का किया जा रहा है चयन।

सारण /छपरा 21 फरवरी।डोर स्टेप डिलीवरी के तहत खाद्यान्न के उठाव, परिवहन एवं डिलीवरी हेतु ट्रांसपोर्टर का चयन निविदा के माध्यम से किया जा रहा है।
निविदा की प्रक्रिया के तहत आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परिवहन समिति की बैठक आहुत की गई।
निविदा में प्राप्त सभी निविदादाताओं की तकनीकी निविदा का मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया। 7 निविदायें तकनीकी रूप से सही पाई गई। कुछ निविदायें तकनीकी मानकों पर अस्वीकृत की गई। सभी लोगों को तीन दिनों के अंतर्गत किसी भी तरह का दावा/आपत्ति दायर करने का समय दिया गया।
प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के उपरांत वित्तीय निविदा खोली जायेगी। इसके उपरांत न्यूनतम दर अंकित करने वाले निविदादाता का चयन किया जायेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त,जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सभी निविदादाता/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:विश्व पृथ्वी दिवस पर एचडी जैन कॉलेज में हुआ पौधारोपण।

rktvnews

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट – राजस्थान को मिला बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड।

rktvnews

क्यों बिफरे सुशील मोदी??

rktvnews

वर्दी समाज और देश के सम्मान का प्रतीक – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment