RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नारनौल:40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय करेंगे 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल‌ 25 को पहुंचेंगे कार्यक्रम में।

समापन समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला होंगे मुख्य अतिथि।

नारनौल/महेंद्रगढ़, 21 फरवरी। जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में 24 से 26 फरवरी तक लगने वाली 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। वहीं 25 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल‌ पहुंचेंगे तथा 26 फरवरी को समापन समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि रहेंगे। इसी मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार व अन्य अधिकारियों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
मेले के बारे में जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा चन्द्रभान ने बताया कि राज्य स्तरीय पशुधन-प्रदर्शनी मेले में पशुपालक हर रोज लाखों रुपए के पुरस्कार पा सकते हैं। इस मेले में 50 श्रेणी के पशुओं को शामिल किया गया है। विभाग द्वारा संबंधित पशु चिकित्सालय के माध्यम से पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकृत पशुपालक ही हर रोज होने वाले लक्की ड्रा में शामिल हो सकते हैं। विजेता पशुओं के मालिकों को लाखों रूपये के आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। प्रतिदिन लक्की ड्रॉ से बुलेट मोटरसाईकिल व स्कूटी आदि ईनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी। मेले में मनोरंजन के लिए हरियाणवी नृत्य, रागनी तथा जादू का शो भी आयोजित किया जाएगा। पशु प्रर्दशनी में शामिल होने वाले पशुपालकों के लिए पशुपालन विभाग द्वारा निशुल्क बस व भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा लगभग 200 बसों की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य पशु प्रर्दशनी में पशुपालक अपने अपने उत्तम नस्ल के पशु लेकर आएंगे। मेले में लाखों लोग शामिल होंगे। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न श्रेणी के उत्तम नस्ल के पशु देखने को मिलेंगे जिनसे अन्य पशुपालक प्रेरणा लेंगे।
उन्होंने बताया कि 40 वीं पशु प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण में उत्तम नस्लों के शानदार पशुओं की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा पशुपालन, कृषि, बागवानी व मछली पालन आदि से सम्बंधित आधुनिक तकनीकों, उत्पादों व यंत्रों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके लिए दो बड़े प्रदर्शनी हाल बनाए गए हैं।
लघु सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, सिविल सर्जन डा. रमेश चंद्र आर्य, कृषि विभाग से डा. हरपाल सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली परिसर में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डा. लाल चंद रंगा, नोडल अधिकारी डा. सुखदेव राठी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

लखीसराय: सफाई हेतु सदर प्रखंड और लक्ष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के बीच इकरारनामा पर किया गया हस्ताक्षर।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

rktvnews

उमरिया:रक्तदान महादान- गर्भवती महिला की मदद को आगे आए रक्तदाता

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने किया मतदान ,सभी से मतदान करने की कि अपील।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें, गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं करें: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

Leave a Comment