RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से ब्रिटिश हाई कमीशन का प्रतिनिधि मंडल मिला।

जयपुर/राजस्थान 21 फरवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से विधानसभा में ब्रिटिश हाई कमीशन के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
देवनानी ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल ब्रिटिश हाई कमिशन में डीसीएच स्टीव हैकलिग और ब्रिटिश हाई कमिशन में ही राजनीतिक सलाहकार एमी रनिनगा का स्वागत किया ।
देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। विधानसभा के सदन में पक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यगण जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ परिचर्चा करते हैं। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कानूनों का निर्माण करते हैं। विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का निर्माण किया गया है, जिसमें राजस्थान निर्माण और राजस्थान के राजनीतिक परिदृश्य को जीवन्त प्रदर्शित किया गया है।
ब्रिटिश पार्लियामेंट दल ने राजस्थान विधानसभा के बारे में बारीकी से जानकारी ली। दल के सदस्यों ने ब्रिटेन की पार्लियामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। संसद संवाद कार्यक्रम की चर्चा करते हुए ब्रिटिश दल ने राजस्थान विधानसभा के प्रतिनिधि मंडल को ब्रिटिश पार्लियामेंट में आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा का दल ब्रिटिश पार्लियामेंट में आकर वहां के कार्य प्रणाली और तकनीक का अध्ययन करें। इससे दोनों सदनों में एक दूसरे के नवाचारों की जानकारी का आदान-प्रदान हो सकेगा और सदनों में लोकतंत्र की चर्चा मजबूत हो सकेगी। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मौजूद थे।

Related posts

झारखंड:इरफ़ान अंसारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा।

rktvnews

चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

महाकुंभ:देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी महाकुंभ में इंटर्नशिप कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में नमामि गंगे पर पैनल चर्चा में मुख्य संबोधन दिया।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने वीर कुँवर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:वीकेएसयू पदाधिकारियो के गलत कार्य शैली से कर्मचारी फटेहाल:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन

rktvnews

Leave a Comment