RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पूर्ववर्ती छात्रसंघ का सम्मेलन 17 मार्च को। तैयारियां जोरों पर:महासचिव डा निर्मल कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 फरवरी। पूर्ववर्ती छात्र संघ महाराजा कॉलेज आरा के कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय पार्क व्यू के सभागार में संघ के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो दुर्गविजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरीय पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे। सम्मेलन संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए महासचिव डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ने पूरे गतिविधियों का पूरा ब्यौरा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। इन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचारों से सबको अवगत कराया। जिसमें सदस्यों के विचार और सुझाव पर अंत में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि यह सम्मेलन महाराजा कॉलेज परिसर में 17 मार्च 2024 को होगा।यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी पूर्ववर्ती छात्र संघ के सदस्यों को निमंत्रित किया जाए। इसके लिए सभी समाचार पत्रों प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाए ताकि अधिक से अधिक सदस्य उपस्थित हो सके।सभी सदस्यों से यह भी आग्रह किया गया है कि 17 मार्च को 10 बजे पूर्वाह्न तक महाराजा कॉलेज परिसर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए महासचिव डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह को अधिकृत किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों में महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो सुरेंद्र नारायण सिंह ,वर्तमान प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय, प्रो बलराज ठाकुर, प्रो मिथिलेश कुमार पांडे, अवधेश कुमार पांडेय, शिव प्रताप सिंह (मुन्ना जी), राम कुमार सिंह, डॉक्टर मनीष तिवारी, पंकज कुमार सुधांशु, सुनील कुमार सिंह आदि रहे।

Related posts

दुमका:करेले की खेती से सफलता की मिसाल बनीं सखी मंडल की दीदी।

rktvnews

नीति आयोग ने प्रौद्योगिकी मूल्यांकन में क्रांति लाने और भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क का अनावरण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन है मानवता का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत!लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजनों से संपर्क से समर्थन, टिफिन बैठक सहित जनसभा।

rktvnews

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

rktvnews

9 जुलाई 1301 रणथंबोर में जौहर : स्वतव रक्षा केलिये तीन दिन तक हुआ आत्म बलिदान

rktvnews

Leave a Comment