RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

चलन शवदाह वाहन का..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

अजय गुप्ता “अज्ञानी”( आरा,भोजपुर)

चलन शवदाह वाहन का..!

विकासवादी युग के,
अजब-गजब अजूबे होंगे!
माँ-बाप नृह घोसले,
बच्चे सब परिंदे होगे!
रह जायेगे ठूंठ दरख्त,
हरियाली ना मंजर होगा!
हरा भरा चमन भी,
शायद अब बंजर होगा!
तर्क होंगे बेशुमार,
यें छ्द्मवादी युग का।
कलयुग के हमाम में,
नंगा-नंगा सारा मंजर होगा।
होगी गति तेज हर कदमों में,
पर सूनी आँखों के,
बिखरते सारे सपने होंगे।
ठहर जायेंगी गति,
या फिर धड़कन कह लो।
मुर्दों को नसीब शायद,
ना अपनो के कंधे होंगे।
आया कैसा यह जमाना,
कैसा यह चक्रवात है।
कि अर्थ के दावानल में,
जलता सारा मंजर होगा।
यें शवदाह वाहन ही नहीं,
बानगी है सभ्य समाज का।
यह देखना कि,
आने वाला कैसा और मंजर होगा।
जिस कदर अकेला,
परिवार यें समाज होने लगा!
कि आने वाले वक्त में,
नसीब कफन ना चार कंधे होंगे!
बस जीवन व श्मशानो के दरमयाँ,
राब्ता-ए-दौलत होंगी।
कि हिस्से के लिए जानीब,
लड़ता-मरता सारा अपना होगा।
लड़ता मरता—————।

Related posts

भोजपुरिया लोग भाव के प्रेमी:कुमार अजय सिंह गीतकार

rktvnews

सारण:उपविकास आयुक्त ने की आपूर्त्ति विभाग की समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: चुनाव जीतने के बाद तरारी विधानसभा के किसी भी घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे :राजू यादव

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नामांकन में 2.59% की वृद्धि के साथ स्टेट लेवल पर मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment