RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

भोजपुर : शाहपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक  थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत की अध्यक्षता में गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में लोगों से खुशी-खुशी प्रेम भाव से आपसी सौहार्द के माहौल में पारंपरिक रूप से सरस्वती पूजा मनाने की अपील की गई। सरस्वती पूजा आयोजकों से पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाने की हिदायत दी गई। पूजा पंडाल आयोजकों से थाना में आकर लाइसेंस लेने की बात कही गई। पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों तथा किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में सीओ श्रेया मिश्रा, थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, कमलेश कुमार राज, मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, संजय कुमार चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अंकित पांडे, कृष्ण कुमार, बुनेला यादव, भुटेली कुशवाहा, चंद्रिका धानुक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिले के सभी मतदान केन्द्र पर 16 एवं 17 नवम्बर को आयोजित होगा विशेष कैंप।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: टॉप टेन अपराधियों में शुमार 3 लाख रुपए का ईनामी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

बिहार:अमित शाह के बिहार दौरे पर PK का तंज, बोले – अभी से चुनाव तक मोदी और अमित शाह को बिहार ही दिखेगा, इन्हें बताना चाहिए कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया है।

rktvnews

चतरा:कुष्ठ खोजी रोग अभियान-2025 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 5वीं योजना के रूप में शीर्ष कम्पनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की योजना की शुरूआत।

rktvnews

Leave a Comment