RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

मध्यप्रदेश:संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ, पूरी मदद दी जाएगी :मुख्यमंत्री

जिला अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रु. की मदद।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 07 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला अस्पताल हरदा पहुंचकर पटाखा दुर्घटना में हुए घायल व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। डॉ. यादव ने अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ है। पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।
घायल व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया कि हादसे में उनके घर पूरी तरह टूट गए हैं। मवेशी भी मारे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा कलेक्टर को क्षतिग्रस्त आवासों की लिस्टिंग कर पीड़ित परिवारों को आवास के लिये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल मवेशियों का बेहतर उपचार किया जाएगा। मृत हुए मवेशियों का मुआवजा भी प्रभावित व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जायेगा।
पूर्व मंत्री कमल पटेल, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद, संभागायुक्त नर्मदापुरम डॉ पवन कुमार शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुदाम पी खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

गंभीर घायलों को 1-1 लाख रु. की दी मदद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 व्यक्तियों को गोविंद मूलचंद चंदेल, हेमंत दिनेश, असगर सज्जाद हुसैन, यूसुफ अख्तर और घनश्याम नर्मदा प्रसाद को 1-1 लाख रुपए राशि की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया। उन्होंने अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की मदद दी गई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बधाया। उन्होने मृतकों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई इस दुर्घटना में जिन 10 लोगों की मृत्यु हुई थी, उनमें बानो बी पिता सलीम खान, प्रियांशु पिता मुन्नालाल प्रजापति, मुबीन खान पिता सफुर खान, अनुज पिता शोभाराम कुचबंदिया, आबिद पिता रहमान खान, उषा पिता मुकेश चंदेल, मुकेश पिता तुलसीराम बेलदार, अयाज पिता सिराज खान, प्रमिलाबाई पिता सुनील चैहान तथा रहीम पिता रौशन खान शामिल है।

Related posts

चतरा:परिवहन सुरक्षा एवं मोटरवाहन अधिनियम के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

सांगरी इंटरनेट सीईओ जुंजाराम थोरी द्वारा कलाकारों को सशक्त बनाने के लिए म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन सहित अन्य सेवाओं की शुरुआत।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बिजवाड़ा में 1करोड़ 60 लाख की लागत से निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया!खराब गुणवत्ता देख जांच के लिए तीन सदस्य टीम की गठित।

rktvnews

हनुमानगढ़:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को, सफल आयोजन हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने ली बैठक।

rktvnews

टेक्नो के नए स्मार्टफोन्स अब फ्लिपकार्ट पर आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध।

rktvnews

भोजपुर: 14 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

Leave a Comment