RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रयागराज के महाकुंभ में राजस्थान सरकार।

महाकुंभ में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिपरिषद्, सांसदों व विधायकों के साथ संगम में लगाई डुबकी।

प्रयागराज /उत्तर प्रदेश ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 08 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाकुंभ-2025 के अवसर पर शनिवार (एकादशी) को मंत्रिपरिषद् के सहयोगियों एवं विधायकों के साथ प्रयागराज पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शर्मा, मंत्रिपरिषद् के सदस्य, सांसद व विधायकगण संगम स्थल पहुंचे, जहां से बोट द्वारा त्रिवेणी घाट पहुंच कर उन्होंने संगम में डुबकी लगाकर स्नान किया व जय श्री राम के उद्घोष के साथ पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई और देश व प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। यह हमारी संस्कृति और संत, ऋषि व मुनियों की विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और उनके नेतृत्व में विरासत का संरक्षण हो रहा है। विश्व का हर व्यक्ति महाकुंभ में आने के लिए लालायित हैं। श्री शर्मा ने महाकुंभ की सुनियोजित व्यवस्थाओं के लिए केन्द्र सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार विकास के पथ पर विरासत संरक्षण के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर महाकुंभ मेले में राजस्थान से जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजस्थान मंडप तैयार करवाकर निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवायी जा रही हैं।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण सहित गणमान्यजन उपस्थित रहें।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मोरारी बापू की राम कथा के उद्घाटन दिवस में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने “Disaster Risk Public Awareness Program” के अंतर्गत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर:भरत सिंह भारती (गुरु जी) को पद्मश्री सम्मान मिलना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद सहित त्याग पत्र सौंपा।

rktvnews

भोजपुर: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लावारिस हालत में पड़े झोले में शराब बरामद।

rktvnews

राजस्थान:मदरसों में शुरू हुआ सेनेटरी नैपकिन चेतना अभियान “पीरियड का पीरियड” का प्रथम चरण,आयोजित वर्कशॉप में छात्राओं को मिली मासिक धर्म स्वास्थ्य व जागरूकता से संबंधी जानकारियाँ।

rktvnews

Leave a Comment