RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

राजस्थान:मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई!सभी परिवादों के हों शीघ्र निस्तारण: कृषि मंत्री

जयपुर/राजस्थान 07 फरवरी। मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को सवाईमाधोपुर जिले के महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल मलारना चौड़ में जनसुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की।
जनसुनवाई के दौरान कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि आमजन के द्वार पर जाकर उनकी सुनवाई कर राहत प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं को सुनते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से प्राप्त प्रत्येक परिवेदना की जांच कर त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लम्बित प्रकरणों के कारणों की जांच कराने एवं लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 332 प्रकरण प्राप्त हुए। पेयजल की समस्या, आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने, विकलांग जनों को स्कूटी वितरण करवाने संबंधित आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जनसुनवाई में आए सभी परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड: राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री की बहन गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया

rktvnews

युक्तियुक्तकरण याने स्कूल बंदी, छंटनी और शिक्षा का भगवाकरण : लड़ाई संविधान को बचाने की।

rktvnews

उमरिया:प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन हेतु शिविर का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हर्ष व उल्लास के साथ मना ईद-उल-फितर का त्यौहार।

rktvnews

नवादा:काषीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत में विशाल जन समूह में हुआ जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment