RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विकसित भारत @2047 की थीम नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दिशा की ओर एक कदम उठाते हुए स्मार्ट खाद्यान्न भंडारण प्रणाली उद्योग में हस्तांतरित की गयी।

नई दिल्ली/05 फरवरी।आईआईटी – दिल्ली में आयोजित “डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स समिट 2024” के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान, स्मार्ट खाद्यान्न भंडारण प्रणाली से संबंधित (एसएएफईईटीवाई) प्रौद्योगिकी शामिल थी, जो ट्रेसेबिलिटी, ऑनलाइन वजन और नमी की माप के लिए आऱएफआईडीवाले अनाज बैगों की कन्वेयराइज्ड लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा से संपन्न है। अनाज से नमी हटाने की रेडिओं आवृत्ति आधारित इस प्रणाली को एमईआईटीवाई (MeitY) के तत्वावधान में समीर (एसएएमईईआर) द्वारा विकसित किया गया है। प्रणालियों के विनिर्माण और आपूर्ति के लिए इस प्रौद्योगिकी को मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस प्रणाली में 40 मिनट में लगभग एक ट्रक अनाजको संभालने की क्षमता है। (लगभग वजन: 28 टन)
प्रौद्योगिकी हस्तांतरित दस्तावेजों का आदान-प्रदान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और उद्यमिता और जल शक्ति राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर,श्रीमती सुनीता वर्मा, ई एंड आईटी में जीसी आर एंड डी; डॉ पीएच राव, महानिदेशक-समीर; राजेश हर्ष, सीआई, समीर, मुंबई; डॉ. ओम कृष्ण सिंह, वैज्ञानिक ‘डी’, एमईआईटीवाई; अमित महाजन, निदेशक पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

Related posts

दरभंगा:दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जाँच हेतु 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रत्येक दिन आयोजित होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:डीपीओ आईसीडीएस एवं जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक।

rktvnews

आरा में भाजपा के सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

सारण: डीएम ने जिला के कर्मियों को दीपावली पूर्व दिया MACP/ACP का लाभ!कर्मचारियों में हर्ष।

rktvnews

Leave a Comment