RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गोपालगंज:जिलाधिकारी ने किया खादी प्रर्दशनी का उद्घाटन।

गोपालगंज/बिहार 03 फरवरी। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम द्वारा मिंज स्टेडियम में खादी प्रर्दशनी का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
उक्त उद्घाटन में जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि खादी प्रर्दशनी 02.02.2024 से 17.02.2024 तक चलेगा। जो गाॅव देहात में स्थानीय उत्पाद होते है। यहाॅ पर लाकर प्रर्दशनी किया जायेगा और उसे सामान्य दर पर उपलब्ध कराया जायेगा। खादी प्रदर्शनी में स्थानीय उद्यमियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया और स्वदेशी बाजार को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। जिला पदाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना की और सभी को स्वदेशी उत्पादों की प्रोत्साहना देने का आह्वान किया।
इस अद्भुत प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह ने स्थानीय समुदाय को एक साथ लाने में सफलता हासिल की और लोगों में स्वतंत्रता संग्राम की भावना को पुनः जागृत किया। जिला पदाधिकारी ने खादी को एक समृद्धि और एकता के प्रति समर्थन का प्रतीक मानते हुए इस समारोह को एक महत्वपूर्ण क्षण में बदल दिया। इस में देहरादून, कश्मीर तथा लोधियाना शहर से व्यवसायिक आये है अपना व्यापार करने के लिये। साथ ही मेला सचिव के द्वारा जिला पदाधिकारी, अनुमडल पदाधिकारी डाॅ0 प्रदीप कुमार तथा विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Related posts

जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर: ब्रज किशोर पाठक रचित “गीता सुगीता” का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

वैशाली के प्रभारी सचिव ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत नगर पालिका के रैन बसेरा का किया निरीक्षण!उपयुक्त व सुरक्षित स्थान पर रैन बसेरा स्थापित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

स्वच्छता व जागरूकता के लिए विनम्रता फाउंडेशन चला रही है मुहीम।

rktvnews

Leave a Comment